पहले मुर्गी आई या अंडा (अकबर-बीरबल की कहानी)

Murgi Pahle Aai Ya Anda story दोस्तों बचपन में हम सब ने दादी, नानी से अनेको कहानियां सुनी है। जिसमें से अकबर-बीरबल की कहानी (Akbar Birbal ki Kahani) एक ऐसी कहानी थी जो लगभग सभी को पसंद आती थी।

तो यहां हम आपको वहीं Akbar Birbal Stories (पहले मुर्गी आई या अंडा) बताने वाले है। तो इस Pahle Murgi Aai ya Anda ki kahani को अंत तक जरूर पढ़ें।

 Pahle Murgi Aai ya Anda Akbar Birbal story, पहले मुर्गी आई या अंडा

अकबर-बीरबल की कहानी: पहले मुर्गी आई या अंडा?

बहुत समय पहले की बात है एक बार बादशाह अकबर के राजदरबार में एक ज्ञानी पंडित आये। बादशाह अकबर से वह अपने कुछ प्रश्नों के उत्तर चाहते थे।

लेकिन बादशाह अकबर पंडित के प्रश्नों के उत्तर देने में खुद को असक्षम महसूस कर रहे थे फिर बादशाह अकबर अपने दरबार के सलाहकार बीरबल को ज्ञानी पंडित के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए आदेश देते हैं।

राज्य में बीरबल की चतुराई के किस्से बहुत प्रसिद्ध थे और सभी को उम्मीद थी कि बीरबल ज्ञानी पंडित के सभी प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरलता से दे सकते हैं।

बीरबल से पंडित ने कहा “मैं तुम्हें दो विकल्प देता हूं, जिसमें पहला विकल्प यह है कि या तो तुम मेरे 100 आसान प्रश्नों के जवाब दो या फिर मेरे एक कठिन प्रश्न का जवाब दो?”

बीरबल ने कुछ समय सोचने के पश्चात पंडित से कहा “मैं आपके 100 आसान प्रश्नों के बजाय एक एक कठिन प्रश्न का जवाब देना चाहूँगा।”

फिर ज्ञानी पंडित ने बीरबल से प्रश्न किया “बताओ पहले मुर्गी आयी या अंडा”।

बीरबल ने तुरंत जवाब दिया कि पहले मुर्गी आयी। तो पंडित को आश्चर्य हुआ और उसने फिर बीरबल से पूछा कि “तुम किस आधार पर कह रहे हो कि पहले मुर्गी आयी। इस पर बीरबल ने हंसते हुए पंडित से कहा कि “आपने यह दूसरा प्रश्न मुझसे पूछा है जबकि आपने मुझे एक कठिन प्रश्न के उत्तर के लिए कहा था।”

इसके बाद ज्ञानी पंडित बीरबल को कुछ और कह नहीं पाएं और फिर जवाब दिये बिना ही राज-दरबार से प्रस्थान कर लिया।

बीरबल की चतुराई को देखकर बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा “तुम इस राज्य के सबसे चतुर व्यक्ति हो।”

शिक्षा (Moral of Story)

इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है की आप हम सूझ-बुझ की शक्ति का उपयोग करके बड़ी से बड़ी समस्याओं के हल को बहुत ही आसानी से ढूंढ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – शेर और चूहे की कहानी – Sher aur Chuha ki Kahani

Leave a Comment