शेर और चूहे की कहानी – Sher aur Chuha ki Kahani

Lion and Mouse Story in Hindi दोस्तों बचपन में हम सब ने दादी, नानी से अनेको कहानियां सुनी है। जिसमें से शेर और चूहे की कहानी (Sher aur Chuha ki Kahani) एक ऐसी कहानी थी जो लगभग सभी को पसंद आती थी।

तो यहां हम आपको वहीं शेर और चूहे की कहानी बताने वाले है। तो इस Lion and Rat Story या sher aur chuhe ki kahani को अंत तक जरूर पढ़ें।

शेर और चूहे की कहानी – Sher aur Chuha ki Kahani

Lion and Mouse Story in Hindi

बहुत समय पहले की बात है एक बार एक शेर एक बड़े जंगल में एक पेड़ के निचे सो रहा था तभी उसी समय एक चूहा कंही से आकर शेर के  शरीर पर उछल कूद करने लगा अपने मनोरंजन के लिए। इससे शेर की नींद ख़राब हो गइ और शेर उठ गया  शेर चूहे पर  बहुत गुस्सा होने लगा।

तभी शेर गुस्से से चूहे को खाने के लिए आगे बढ़ा तभी चूहे ने शेर से  विनती कि की शेर उसको आजाद कर दें और वह  शेर को कसम देता है की कभी यदि उसकी जरुरत पड़ी तो वो (चूहा ) जरुर शेर की मदद के लिए आगे आएगा। शेर चूहे की इस साहसिकता को देखकर बहुत हँसा और चूहे को जाने दिया।

कुछ ही महीनों के बाद एक दिन कुछ शिकारी जंगल में शिकार करने आये और उन्होंने अपने जाल में शेर को फंसा लिया और वहीँ उन्होंने शेर को एक पेड़ से बांध भी दिया। ऐसे में परेशान होकर शेर खुदको छुड़वाने  का बहुत प्रयत्न करता रहा  लेकिन कुछ कर नही  सका। ऐसे में शेर जोर से दहाड़ने लगा।

sher aur chuhe ki kahani

उसकी दहाड़ बहुत दूर तक सुनाई देने लगी। उसी समय वहीँ पास के रास्ते से चूहा गुजर रहा था और जब उसने शेर की दहाड़ सुनी तब उसे आभास हुआ की शेर तकलीफ में है। जैसे ही चूहा शेर के पास पहुंचा और वो तुरंत अपनी पैनी दांतों से जाल को कुतरने लगा और जिसके कारण  शेर कुछ ही  देर में आजाद भी हो गया और उसने चूहे को धन्यवाद किया उसके  बाद में दोनों साथ मिलकर जंगल की और चले गए।

शिक्षा (Moral of Story)

इस (Lion and Mouse Story) कहानी से हमें ये सीख मिलती है की कभी भी किसी को अपने से छोटा या कमजोर नहीं समझना चाहिए एवं दूसरा सीख ये मिलती है की उदार मन से किया गया कार्य हमेशा फल देता है।

यह भी पढ़ें – पहले मुर्गी आई या अंडा (अकबर-बीरबल की कहानी)

Leave a Comment