सर्कस के हाथियों की कहानी – Circus Ke Hathiyon Ki Kahani

Elephant Story – यहां हम आपको सर्कस के हाथी की कहानी (Circus Ke Hathiyon Ki Kahani) बताने वाले है। तो इस Short Story in Hindi को अंत तक जरूर पढ़ें।

Circus Ke Hathiyon Ki Kahani

सर्कस के हाथियों की कहानी – Circus Ke Hathiyon Ki Kahani

बहुत समय कि पुरानी बात है। एक बहुत ही बड़ा सर्कस हुआ करता था। इस सर्कस में बहुत से जानवर कई प्रकार के करतब दिखाया करते थे। उस सर्कस को दखने बहुत सरे लोग आया करते थे।  

वहीं यहाँ पर एक हाथियों का झुंड भी हुआ करता था जो की कई सारे करतब से लोगों का मनोरंजन करते थे। एक बार उस सर्कस में पांच हाथियों ने सर्कस के करतब किए। तभी करतब के ख़त्म हो जाने के बाद उन्हें कमजोर रस्सी से बांधकर रखा जाता था, जिससे वे आसानी से बच सकते थे, लेकिन वो हाथियों का झुंड कभी भी कहीं भी नहीं गए। 

एक दिन सर्कस में जाने वाले एक व्यक्ति ने रिंगमास्टर से पूछा: “इन हाथियों ने रस्सी तोड़कर  सर्कस से  भाग क्यों नहीं जा सकते ?” इस सवाल पर रिंगमास्टर ने उत्तर दिया की : “जब वे छोटे थे, तब इन हाथियों को पतले -पतले रस्सी से बाधा जाता था, लेकिन वो छोटे होने के कारण से जितनी कोशिश करते फिर भी  उस रस्सी से छूट नहीं पाते थे।

धीरे धीरे उनकी कोशिश कम होती गई और उन्होंने मन में ये मान लिया की वो इन रस्सियों को तोड़कर नहीं भाग सकते हैं। वहीं हाथियों को यह विश्वास दिलाया गया था कि वे रस्सियों को तोड़ने और भागने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं हैं।” 

इसलिए जब वो बड़े हो जाते हैं तब उन्हें वही समान रस्सी से भी आसानी से बांध दिया जाता है। उन लोगों की इसी विश्वास की वजह से उन्होंने अब रस्सियों को तोड़ने की कोशिश तक नहीं की। लेकिन देखा जाए तो वो एक ही पल में इन सभी रस्सियों को आसानी से तोड़ सकते हैं, लेकिन वो ऐसा करते नहीं है।

अन्य पंचतंत्र की कहानियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment